अजब-गजब: शख्स ने किया टाइम ट्रेवल करने का दावा, 3978 साल आगे की यात्रा करने की कही बात, भविष्य के बारे में किए कई चौकाने वाले दावे

शख्स ने किया टाइम ट्रेवल करने का दावा, 3978 साल आगे की यात्रा करने की कही बात, भविष्य के बारे में किए कई चौकाने वाले दावे
  • टाइम ट्रेबल को लेकर शख्स का दावा
  • हजारों साल पहले के समय में जाने की कही बात
  • भविष्य को लेकर किया आगाह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आप ने टाइम ट्रैवल बनी कई फिल्में देखीं होगीं, जिनमें आने वाले और बीते समय में लोगों को जाते हुए दिखाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने टाइम ट्रेवल को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं। हाल ही में, एक शख्स ने दावा किया है कि उसने साल 6000 का टाइम ट्रैवल यानी आज से 3978 साल पहले का टाइम ट्रेवल किया है और भविष्य में घटने वाली घटनाओं को भी देखा है। यह बात सुनने में जितनी अजीब है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल इस पर विश्वास करना है। टाइम ट्रैवेल के करने वाले शख्स के इस दावे से लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं कि कैसे कोई हजारों साल आगे की दुनिया में होने वाली चीजों के बारे में बता सकता है।

टाइम ट्रेवल को किया बड़ा दावा

अपनी समय यात्रा के सफर का जिक्र करते हुए शख्स ने बताया कि उसने साल 6000 में बहुत से घटनाओं को घटित होते हुए देखा है। इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि, इस वीडियो में कुछ साफ तौर पर नजर नही आ रहा है। लेकिन शख्स की अजीबोगरीब आवाज को इसमें सुना जा सकता है। वीडियो में वह लोगों से भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं को लेकर आगाह कर रहा है। वीडियो में शख्स ने बताया कि सन् 1990 में एक रहस्यमयी योजना बनाई गई थी। जिसका वह एक अहम हिस्सा था। इस योजना का निर्माण लोगों को भविष्य की सैर कराने के लिए किया गया था।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बदल जाएगी दुनिया

वीडियो में टाइम ट्रैवेलर ने आगे बताया कि दुनिया साल 6000 में पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में परिवर्तित हो जाएगी। उस समय तक मानव जीवन पूरी से बदल जाएगा। इतना ही नही शख्स ने साल 6000 में दिखने वाले शहरों के बारे में भी बताया है। इसके लिए उसने वीडियो में एक वॉटर कलर की पेंटिंग जैसी दिखने वाली शहर की फोटो को दिखाया है।

अपने टाइम ट्रैवेल को लेकर शख्स का कहना है कि लोगों को मेरी बातें जरूर बेतुकी लग रही होगी, क्योंकि उन्होंने इन चीजों के बारे में कभी सुना नहीं होगा। भविष्य से जुड़ी इन सारी चीजों को लोगों से शेयर करने का उसका केवल एक ही उद्देश्य है कि जिस तेजी से दुनिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को उन चीजों से सावधान रहना चाहिए जो उन्हें भविष्य में खतरा पहुंचा सकती हैं।

Created On :   6 Jan 2024 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story